फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Taraunha and Shankar Ganj settlements submerged, people on rooftops

Chitrakoot News: तरौंहा और शंकर गंज बस्ती जलमग्न, लोग छतों पर

Sat, 29 Aug 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 29 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Taraunha and Shankar Ganj settlements submerged, people on rooftops
फोटो 29 सीकेटीपी 27 तरौंहा गांव में आबादी में भरा पानी। संवाद - फोटो : मृतक करीना का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में बाढ़ आने से जिला मुख्यालय के तरौंहा मोहल्ला और शंकर बाजार की शंकर गंज बस्ती में पानी भर गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से तरौंहा को जाने वाले मार्ग में पानी भरने से आवागमन पूरी तरह बंद है। तरौंहा मोहल्ले से गोबरिया गांव की तरफ बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी पुल से श्रद्धालु धर्मनगरी चित्रकूट जाते हैं।
तरौंहा मोहल्ले की कनौजिया, छिपटहरी, चिकवा बस्ती में पानी भर गया है। लोग घरों की छतों पर चढ़ गए हैं और सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। तरौंहा निवासी रमेश द्विवेदी और राकेश चौधरी ने बताया कि नदी का पानी घरों में घुस गया है, जिससे घर में रखा सामान भीग गया है। उधर शहर के शंकर बाजार की शंकर गंज बस्ती में भी बाढ़ का पानी घुस गया है।
विज्ञापन

वाटर पार्क में जलभराव हो गया है और मुख्य सड़क पानी में डूब गई है। कुछ मकानों के अंदर भी पानी भर गया है। बस्ती के लोग डरे हुए हैं कि यदि नदी का जलस्तर और बढ़ा तो हालात और बिगड़ जाएंगे।

फोटो 29 सीकेटीपी 27 तरौंहा गांव में आबादी में भरा पानी। संवाद

फोटो 29 सीकेटीपी 27 तरौंहा गांव में आबादी में भरा पानी। संवाद- फोटो : मृतक करीना का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed