फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   23-year record broken; Mandakini 8.70 meters above the danger mark.

Chitrakoot News: 23 साल का रिकॉर्ड टूटा, मंदाकिनी खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर

Sat, 29 Aug 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 29 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
23-year record broken; Mandakini 8.70 meters above the danger mark.
फोटो 29 सीकेटीपी 16 रामघाट का बाढ़ के बाद नजारा। पुलिस
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी ने शनिवार को 23 साल पहले आई बाढ़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लगातार बारिश व तेज बहाव के चलते नदी का जलस्तर 135.200 मीटर तक पहुंच गया।
विज्ञापन

मंदाकिनी का खतरे का निशान 126.50 मीटर बताया गया है। शनिवार को नदी का जलस्तर 135.200 मीटर तक पहुंचने से यह खतरे के निशान से करीब 8.70 मीटर ऊपर रहा। शाम को जलस्तर घटकर 134.700 मीटर हुआ, फिर भी यह खतरे के निशान से करीब 8.20 मीटर ऊपर रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2003 में आई भीषण बाढ़ के दौरान मंदाकिनी का जलस्तर 134.500 मीटर दर्ज किया गया था। इस लिहाज से शनिवार को नदी करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर बहती रही। 2003 की बाढ़ के बाद पहली बार मंदाकिनी ने इतना ऊंचा जलस्तर छुआ है। नदी का पानी घाटों, मंदिरों और आश्रमों तक पहुंच गया। कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रशासन और राहत टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
यूपी-एमपी पुल पर भी मंडराया खतरा
भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास महाराज ने बताया कि 2003 की बाढ़ में भी यूपी-एमपी पुल पर पानी का काफी दबाव रहा था लेकिन पुल बच गया था। इस बार नदी का बहाव और जलस्तर इतना अधिक है कि पुल पर भी खतरा मंडरा रहा है।

आसपास के आश्रमों और मंदिरों में पानी भर गया है। मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे स्थित कई मंदिर और आश्रम पानी की चपेट में आ गए। यहां रहने वाले पुजारियों और अन्य लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गईं। राहत टीमों और स्थानीय लोगों की मदद से जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed