फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   50 people stranded in the floods were safely rescued.

Chitrakoot News: बाढ़ में फंसे 50 लोगों को सुरक्षित निकाला

Sat, 29 Aug 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 29 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
50 people stranded in the floods were safely rescued.
29 सीकेटीपी-38-बाढ़ में फंसे पीड़ितों को निकालती पुलिस। संवाद - फोटो : सांकेतिक
खोही (चित्रकूट)। मध्य प्रदेश के सतना क्षेत्र में पुल टूटने के बाद अचानक आए पानी से चित्रकूट के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

गोबरिया और आसपास के क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने से कई लोग बाढ़ के पानी में फंस गए। सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल की टीमों ने मोर्चा संभाला और राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया। अब तक करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
राज्य आपदा मोचन बल की दूसरी टीम के जवान टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार के साथ गोबरिया गांव पहुंचे और करीब बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके साथ ही रामघाट के पास बचाव अभियान चला कर दो नावों की मदद से जलभराव वाले इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। बढ़े जलस्तर और विषम परिस्थितियों के बावजूद जवान लगातार अभियान में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट के उप पुलिस अधीक्षक के साथ चित्रकूट थाना पुलिस बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी है। पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों की मदद से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
हवाई मदद के लिए पहुंचे दो हेलीकॉप्टर
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए दो हेलीकॉप्टर भी चित्रकूट पहुंच गए हैं। जरूरत पड़ने पर हवाई मार्ग से भी लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन और बचाव दल लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

29 सीकेटीपी-38-बाढ़ में फंसे पीड़ितों को निकालती पुलिस। संवाद

29 सीकेटीपी-38-बाढ़ में फंसे पीड़ितों को निकालती पुलिस। संवाद- फोटो : सांकेतिक

29 सीकेटीपी-38-बाढ़ में फंसे पीड़ितों को निकालती पुलिस। संवाद

29 सीकेटीपी-38-बाढ़ में फंसे पीड़ितों को निकालती पुलिस। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed