{"_id":"5b54c1f34f1c1b47748b6572","slug":"51532281331-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों में छात्र संघ के कराए जाएं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों में छात्र संघ के कराए जाएं चुनाव
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाविद्यालयों में कराएं छात्र संघ चुनाव
चित्रकूट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का आयोजन शहर के सरस्वती इंटर कालेज मेें किया। जिसमें परिषद के किये जा रहे कार्यों व महाविद्यालयों में चुनाव कराने को लेकर चर्चा की गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिषद के प्रांतीय सह मंत्री संजय राणा ने कहा कि छात्र-छात्राओं के हित के लिए परिषद के कार्यकर्ता संघर्ष करते रहते हैं। महाविद्यालयों में छात्र-छात्र संघ का चुनाव कराना चाहिए। जिला संगठन मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि परिषद से जुडे़ छात्र-छात्राओं को अभ्यास वर्ग के माध्यम से परिषद के नियमों की जानकारी दी जाती है। इसक े साथ ही होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति बनाई जाती है। परिषद के आशीष सिंह, सुधांशु तिवारी ने कहा कि कालेजों में ली जा रही अधीक फीस, जिला मुख्यालय में बनाए गये पुस्तकालय में भ्रष्टाचार करने व यातायात की समस्या को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सह जिला संयोजक ऋषि पटेल, राघव निषाद, आरती राजपूत, आरती कुशवाहा, हिमांशु विवेक आदि मौजूद रहे।