फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   जहरीला कीड़ा काटने से दादी-नाती की मौत

जहरीला कीड़ा काटने से दादी-नाती की मौत

Fri, 11 Aug 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
जहरीला कीड़ा काटने से दादी-नाती की मौत
चित्रकूट। धान की फसल की रखवाली कर रहे दादी-नाती को जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मारकुंडी निवासी सत्यनारायण विश्वकर्मा की पत्नी चुनबादी (60) शुक्रवार तड़के अपने पांच साल के नाती अंकित के साथ धान की फसल की रखवाली करने गई थी। खेत के पास दोनों को जहरीले कीड़े ने काट लिया। दोनों किसी तरह घर पहुंचे और घरवालों को जानकारी दी। दोनों का झाड़फूंक के साथ घरेलू उपचार किया गया।
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने पर ग्रामीण दोनों को सीएचसी मानिक पुर ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय दोनों की मौत हो गई। परिजन दोनों शव गांव ले गए। जानकारी होने पर शाम को थाने के एसआई केशव वर्मा गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर पंचनामा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि अंकित विश्वकर्मा दो भाइयों में छोटा था। इसी साल स्कूल में नाम लिखाया था। उसके पिता नरेंद्र सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना के समय बच्चे की मां अपने मायके सतना में और पिता सूरत में थे। जानकारी होने पर दोनों गांव रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed