फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   40 villages are in darkness since last three days

Chitrakoot News: तीन दिन से 40 गांव में अंधेरा खर्च हो चुके 20 लाख

Sat, 21 Sep 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
40 villages are in darkness since last three days
मानिकपुर/मऊ (चित्रकूट)। जिले में दो दिन की बारिश व तेज हवा के चलते पाठा क्षेत्र व मऊ क्षेत्र के 40 गांव की बिजली आपूर्ति बंद चल रही है। कस्बों में तो बिजली आ जाती है लेकिन इन गांव में तीसरे दिन भी बिजली न आने से किसान व ग्रामीणों की परेशानी बढी है। विभागीय दावा है कि 20 लाख रुपये से खंभे व तार मंगाकर काम जारी है लेकिन जमीनी हकीकत इससे दूर है।
विज्ञापन

मानिकपुर के सकरौंहा निवासी सुखराम व नंदकिशोर आदि का कहना है कि पहले तो नदी के बढऩे से आवागमन गांव के लोगों का ठप हो जाता है। अब बिजली भी कटी है। तीन दिन से उसके गांव समेत आस पास के 12 गांव में अंधेरा है। सकरौंहा फीडर खराब है। कई जगह नये बिजली के खंभे लगाये जा रहे हैं। बिजली न होने से मोबाइल भी चार्ज नहीं है इससे कभी किसी को जानकारी भी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

मऊ के टिकरा निवासी सुदीप कुमार व चुनकावन आदि ने बताया कि जिस दिन से ज्यादा बारिश हुई उस दिन से बरगढ क्षेत्र के 15 से अधिक गांव की बिजली खराब है।तीन दिनों में एक दिन सुबह बिजली आई लेकिन रात में गायब रहती है। बारिश का सीजन होने से जीव जंतुओं का भी खतरा गांव में बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र के तीन फीडर खराब होने व खंभे टूटने के बाद इसे बनाने का काम तो जारी है लेकिन तीन दिन में इसका खास प्रभाव नहीं दिखता। विभागीय अधिकारी कहते हैं कि लगभग बीस लाख रुपये से खंभे तार व अन्य सामग्री मंगाई जा चुकी है। इस संबध में अधिशाषी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि बारिश से बिजली आपूर्ति में प्रभाव पड़ा था। इसमें सुधार के हर प्रयास जारी हैं। कस्बों के बाद अब गांवों की आपूर्ति सही कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed