{"_id":"6aa5686655805fa0390aaea7","slug":"chitrakoot-woman-takes-her-own-life-by-hanging-after-consuming-a-poisonous-substance-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: महिला ने जहरीला पदार्थ पीने के बाद फंदा लगा दी जान, ढाई साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: महिला ने जहरीला पदार्थ पीने के बाद फंदा लगा दी जान, ढाई साल पहले हुई थी शादी
Sat, 12 Sep 2026 08:30 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 12 Sep 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के बनकट नई दुनिया मोहल्ले में शनिवार को एक महिला ने पहले जहरीला पदार्थ खा लिया, फिर फंदा लगा कर खुदकुशी कर लिया। पुलिस को सूचना दी है। नई दुनिया निवासी रोमा देवी (32) ने पहले जहरीला पदार्थ पी लिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर उसको बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रोमा की शादी ढाई साल पहले विनोद कोटार्य के साथ हुई थी। उसके एक बेटा है। परिजन अभी घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ पीने के बाद फंदा लगाया है। कारण स्पष्ट नहीं हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन