फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   गुप्त गोदावरी गुफा का फाटक बंद होने से आक्रोश

गुप्त गोदावरी गुफा का फाटक बंद होने से आक्रोश

Sun, 09 Sep 2018 11:26 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
गुप्त गोदावरी गुफा का फाटक बंद होने से आक्रोश
गुप्त गोदावरी गुफा का फाटक बंद होने से आक्रोश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भदई अमावस्या पर जैसे ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो धर्मनगरी के त्रेतायुगीन गुफा गुप्त गोदावरी का द्वार चित्रकूट मप्र एसडीएम व नायब तहसीलदार ने बंद करा दिया। जिससे हजारों श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाए। धीरे-धीरे इसका विरोध शुरू हुआ तो धर्मनगरी के साधु संतों में आक्रोश फैल गया। शिकायत मिलते ही चित्रकूट मप्र के कांग्रेस विधायक नीलांशू चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। कई साधु संतों की मौजूदगी में जिला प्रशासन से तीखी बहस हुई। लगभग चार घंटे बाद प्रशासन ने गुफा के दरवाजे खुलवा दिए।
रविवार को भदई अमावस्या मेले में लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी में मंदाकिनी में डुबकी लगाने के बाद तीर्थक्षेत्र के मंदिरों में दर्शन कर रहे थे। सुबह लगभग नौ बजे अचानक भीड़ का दबाव गुप्त गोदावरी गुफा के पास बढ़ने पर वहां मौजूद एसडीएम ओमनारायण सिंह ने नायब तहसीलदार व पटवारी को भेजकर गुफा का फाटक बंद करा दिया। जिसका स्थानीय लोगाें के अलावा श्रद्धालुओं ने तीखा विरोध किया। जिस पर प्रशासन ने बताया कि भीड़ को देखते हुए किसी अनहोनी से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। श्रद्धालुओं के अलावा साधुसंत वहां एकत्र होकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

कामदगिरी प्रमुख द्वार के संत मदनदास महराज, भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास के अलावा कांग्रेस के विधायक नीलांशू चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी बहस के बाद दोपहर लगभग दो बजे गुप्त गोदावरी गुफा का फाटक खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed