फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   10 lakh litres of sewer water falls into Mandakini every day

Chitrakoot News: मंदाकिनी में रोज 10 लाख लीटर गिरता सीवर का पानी

Fri, 01 May 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
10 lakh litres of sewer water falls into Mandakini every day
फोटो 30 सीकेटीपी-18- भरत घाट के पास मंदाकिनी में आता सरयू नाला का पानी। संवाद
चित्रकूट। मंदाकिनी गंभीर प्रदूषण का शिकार है। रोजाना करीब 10 लाख लीटर से अधिक सीवर का पानी बिना उपचार के सीधे नदी में गिर रहा है। जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के कारण नदी का जल दूषित हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और पर्यटन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



वर्तमान में रामघाट से राजापुर घाट तक करीब छह नाले सीधे मंदाकिनी में मिल रहे हैं। इन नालों से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश क्षेत्र के 10 हजार से अधिक घरों का गंदा पानी नदी में पहुंच रहा है। इससे न केवल जल प्रदूषित हो रहा है, बल्कि आसपास के इलाकों में तेज दुर्गंध भी फैल रही है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदाकिनी में स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन




हालांकि, गंदगी के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन को भी प्रभावित कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। नगर परिषद की ओर से सफाई के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




------



बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। रामघाट के सरयू नाला और दिव्यांग रैंप के पास भूमिगत नाला मंदाकिनी में गिरता है। इसके अलावा अन्य नाले व सीवर भी मंदाकिनी में गिरते हैं।



------



गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. राम नारायण त्रिपाठी ने मंदाकिनी की हालत पर चिंता जताई। कहा कि धर्मनगरी की मंदाकिनी को निर्मल व अविरल बनाने का काम वर्ष 1995 में शुरू किया था। नमामि गंगे योजना में बजट भी आता है। लेकिन इसका सार्थक उपयोग नहीं हो पा रहा है।



------



एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) की योजना बनाई गई है। औद्योगिक पानी अधिक जहरीला होता है, जबकि घरों से निकलने वाला पानी अपेक्षाकृत कम हानिकारक है। फिलहाल पानी की जांच समय-समय पर कराई जा रही है और इसमें कोई घातक तत्व नहीं पाया गया है।

-----

सलमान मलिक, अवर अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।

मंदाकिनी में गिर रहे सीवर को लेकर बांदा जल निगम द्वारा परियोजना तैयार किया गया है। उसी के आधार पर आगे काम किया जाएगा।- नरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद।




मंदाकिनी में जो भी नाले गिर रहे हैं, उन नालों को रोकने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इन्हें मंदाकिनी नदी में गिरने से रोका जाएगा। - एसके वर्मा, सहायक अभियंता, जल निगम, कर्वी।

फोटो 30 सीकेटीपी-18- भरत घाट के पास मंदाकिनी में आता सरयू नाला का पानी। संवाद

फोटो 30 सीकेटीपी-18- भरत घाट के पास मंदाकिनी में आता सरयू नाला का पानी। संवाद

फोटो 30 सीकेटीपी-18- भरत घाट के पास मंदाकिनी में आता सरयू नाला का पानी। संवाद

फोटो 30 सीकेटीपी-18- भरत घाट के पास मंदाकिनी में आता सरयू नाला का पानी। संवाद

फोटो 30 सीकेटीपी-18- भरत घाट के पास मंदाकिनी में आता सरयू नाला का पानी। संवाद

फोटो 30 सीकेटीपी-18- भरत घाट के पास मंदाकिनी में आता सरयू नाला का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed