{"_id":"da365cd404b3e0fc36b2563d1c8ee968","slug":"child-find-treasure-while-playing-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौंडिया खेड़ाः ASI नहीं, बच्चों के हाथ लगा 'खजाना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डौंडिया खेड़ाः ASI नहीं, बच्चों के हाथ लगा 'खजाना'
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 24 Oct 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से डौंडिया खेड़ा में खजाने की खोज शुरू हुई है, बच्चे छुपा-छुपी भूल खजाना खोजने का खेल, खेल रहे हैं। हालत यह है कि खजाने के अलावा उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा।
विज्ञापन
इस खेल में सोने के सिक्के की बनावट वाली चॉकलेट इन दिनों बच्चों की पहली पसंद बनी है। बच्चे उससे खेलने के बाद खाते हैं।
सिविल लाइंस निवासी ललित कांत बताते हैं कि उनका चार साल का बेटा अभिराज न्यूज चैनल देखकर खुद भी खजाना खोजने लगा है।
बताया कि उनका बेटा बिस्तर के नीचे कुछ छिपा देता है फिर उन्हें निकाल कर बताता है कि पापा देखों मैंने खोज लिया खजाना। आवास विकास कालोनी निवासी प्रसून शुक्ला का बेटा भी इन दिनों कुछ ऐसे ही खेल खेल रहा है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस निवासी गोपाल मिश्रा के बेटे अवी और रिषी भी इन दिनों छुपा-छुपी और दूसरे खेल छोड़ पौधों के गमले की मिट्टी में सिक्के छिपाने के बाद उन्हें खोजने का खेल खेलते हैं।
विज्ञापन
अनिल गुप्ता बताते हैं जब से डौंडिया खेड़ा में खजाने की खबर सुर्खियों में आई सिक्के जैसी दिखने वाली चॉकलेट उनके बेटे मन की पहली पसंद बन गई है।