{"_id":"60edde988ebc3ec201202ee6","slug":"youth-burnt-in-suspicious-circumstances-after-dispute-chandauli-news-vns6002851144","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थतियों में जला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थतियों में जला युवक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब खाना बनाने के दौरान विवाद के बाद युवक संदिग्ध परिस्थतियों में बुरी तरह से आग की चपेट में आकर झुलस गया। आस पास के लोगों ने प्रयास कर युवक को बचाया साथ ही उसे उपचार के लिए राजकीय महिला अस्पताल (पीपी सेंटर) में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खानाबदोशों ने अपना आशियाना बनाया है। शाम को अक्सर नशे में धुत होकर किशोर, किशोरी, युवक युवतियां आपस में मारपीट करते हैं। इसीक्रम में मंगलवार की शाम काली महाल निवासी नरायन (19) अपनी पत्नी के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में स्टोव पर खाना बना रहा था। इस बीच किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। अभी लोग कुछ समझते कि स्टोव नरायन पर गिरा और वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
इस घटना से सर्कुलेटिंग एरिया में अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से आग बुझाकर युवक को बचाया, बाद में घटना की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी गई। जीआरपी ने युवक को उपचार के लिए पीपी सेंटर पहुंचाया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी।