फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth attacked with shovel in land dispute, dies in hospital

Chandauli News: भूमि विवाद में युवक पर फावड़े से हमला, अस्पताल में मौत

Mon, 08 Jul 2024 03:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with shovel in land dispute, dies in hospital
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में शनिवार की शाम जमीन के विवाद में एक पक्ष ने युवक पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। इससे गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। करजरा गांव में अजय प्रजापति (38) शनिवार को अपनी जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। पड़ाेसी नरेंद्र सिंह, उनके बेटे आशीष और अभिषेक रास्ता छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। इस पर विपक्षियों ने अजय पर फावड़े से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। अजय को लेकर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रविवार को अजय की मौत हो गई।युवक की मौत की जानकारी पाकर धीना थानाध्यक्ष रमेश यादव पहुंच गए। गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए उन्होंने सकलडीहा और धानापुर समेत थानों की पुलिस बुला ली। सीओ सकलडीहा रघुराज भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि मामले में आरोपी पिता और दोनों पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभिषेक नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed