{"_id":"6ad2d8fb47e2ec9bb30f10bd","slug":"vda-varanasi-team-arrives-demolish-hotel-heated-exchanges-and-commotion-ensue-leaves-shown-high-court-order-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: निर्माणाधीन होटल को तोड़ने पहुंची वीडीए की टीम, नोकझोंक और हंगामा; हाईकोर्ट का ऑर्डर देख लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: निर्माणाधीन होटल को तोड़ने पहुंची वीडीए की टीम, नोकझोंक और हंगामा; हाईकोर्ट का ऑर्डर देख लौटी
Sat, 17 Oct 2026 07:40 AM IST
Aman Vishwakarma
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:40 AM IST
सार
वाराणसी में निर्माणाधीन होटल को ध्वस्त करने पहुंची वीडीए की टीम हाईकोर्ट का आदेश देखने के बाद लौट गई। वीडीए सचिव के नेतृत्व में पहुंची टीम और मौके पर मौजूद लोगों के बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान हंगामे की स्थिति बनी रही। हाईकोर्ट के आदेश के चलते ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रथयात्रा से गुरुबाग जाने वाले मार्ग पर थियोसोफिकल सोसाइटी परिसर में दयाल ग्रुप के होटल निर्माण चल रहा है। शुक्रवार को वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में टीम होटल के निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची। मौके पर नोकझोंक और हंगामे जैसी स्थिति रही भारी संख्या में पुलिस बुलडोजर को देखकर होटल बनाने वाले की तरफ से भारी विरोध किया गया। होटल के विधिक सलाहकारों ने हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर दिखाने के बाद वीडीए की टीम लौट आई।
विज्ञापन
वाराणसी में ड्रीम प्रोजेक्ट रोपवे को लेकर अब जमीन के स्वामित्व और निर्माण संबंधी मंजूरियों पर सवाल उठने लगे हैं। इंडियन सेक्शन ऑफ द थियोसोफिकल सोसायटी को लीज पर दी गई जमीन पर बने दयाल होटल को गिराने के वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के आदेश ने विवाद को और गहरा कर दिया है।
विज्ञापन
मामले में सबसे बड़ा सवाल जमीन के खसरा नंबर को लेकर है। दावा किया जा रहा है कि रोपवे परियोजना और होटल से जुड़ी जमीन का खसरा नंबर एक ही है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि दोनों परियोजनाएं एक ही भूखंड से संबंधित हैं, तो उनके लिए भूमि संबंधी अभिलेखों और निर्माण की मंजूरी के अलग-अलग मानदंड कैसे अपनाए गए?
विज्ञापन
वीडीए सचिव ने बताया कि थियोसोफिकल सोसाइटी परिसर में होटल का नक्शा निरस्त होने के बाद ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए हुए था। इसका अनुपालन कराने वीडीए की की टीम गई थी। होटल के विधिक सलाहकारों ने हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर दिखाया। जिस पर कार्रवाई रुक गई है।
आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। वीडीए की टीम मौके पर पहुंची तो वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई। होटल निर्माण को लेकर जमीन के स्वामित्व और लीज से जुड़े विवाद भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि परिसर की जमीन 30 साल की लीज पर ली गई है।
फिलहाल, उपलब्ध जानकारी के आधार पर दोनों परियोजनाओं के लिए समान खसरा नंबर और समान भू-सीमा होने की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। ऐसे में जमीन के रिकॉर्ड और मंजूरी प्रक्रिया की पारदर्शी जांच इस विवाद के तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए अहम होगी।
