{"_id":"65f888e72438d8da8401e370","slug":"young-man-dies-road-accident-in-chandauli-second-man-injured-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल, चंदौली से जा रहे थे बिहार; पोल से टकराई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल, चंदौली से जा रहे थे बिहार; पोल से टकराई बाइक
Tue, 19 Mar 2024 12:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:04 AM IST
सार
Chandauli News: हरे राम (30) नामक घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। धरौली चौकी इंचार्ज आलोक सिंह ने इसकी सूचना युवकों के मोबाइल के आधार पर परिजनों को दे दी।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के धरौली मार्ग पर सोमवार की देर रात बिहार के भभुआ जिले के मोकरी गांव निवासी बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर ऐलही गांव के पास विद्युत पोल से टकरा गए। जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती करने के बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
बिहार के भभुआ जिले के मोकरी गांव के दो युवक बाइक से किसी कार्य के लिए चंदौली आए हुए थे। चंदौली से घर लौटते समय चंदौली धरौली मार्ग पर ऐलही गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराते हुए पेड़ में टकरा गई। जिसके चलते 30 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची धरौली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं, हरे राम (30) नामक घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। धरौली चौकी इंचार्ज आलोक सिंह ने इसकी सूचना युवकों के मोबाइल के आधार पर परिजनों को दे दी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन