फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   You can sell fruits and vegetables on the streets in the streets, not on the road

सड़क पर नहीं गलियों में ठेले पर बेच सकेंगे फल-सब्जी

Fri, 07 May 2021 07:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
You can sell fruits and vegetables on the streets in the streets, not on the road
पीडीडीयू नगर। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद नगर में ठेले व किराने की दुकानों पर हो रही खरीदारों की भीड़ पर शुक्रवार को एसडीएम व सीओ ने फल-सब्जी व किराना व्यवसायियों के साथ मुगलसराय कोतवाली में मीटिंग की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि किराना की दुकानें सुबह छह से ग्यारह बजे तक खुलेंगी। वहीं ठेले वाले फल व सब्जी गलियों में जाकर बेचेंगे। एक जगह ठेले वालों को एकत्र करने की इजाजत नहीं होगी। यदि कहीं भीड़भाड़ लगाकर सामानों की बिक्री होते मिली तो पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई को विवश होगी। एसडीएम पीडीडीयू तहसील विजय नारायण सिंह और सीओ सदर रामवीर सिंह ने मुगलसराय कोतवाली में फल-सब्जी व किराना व्यवसायियों से वार्ता की। इस दौरान निर्णय लिया कि प्रत्येक दिन सुबह छह से दिन में 11 बजे तक किराना की दुकानें कोविड गाइड लाइन के अनुसार खुलेंगी। वहीं ठेले पर फल-सब्जी रखने बेचने वाले विक्रेता सुबह चार बजे से आठ बजे तक के बीच थोक विक्रेताओं से सब्जी व फल खरीदकर गलियों में जाकर उसे बेचेंगे। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर किसी को भी फल-सब्जी बेचने की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ बताया कि फल सब्जी के थोक विक्रेता अपना माल सुबह आठ बजे के बाद कभी भी ट्रक से उतरवा सकेंगे। इस दौरान ईओ नगर पालिका कृष्ण चंद्र, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एनएन सिंह, एसएसआई रामप्रीत सिंह, एसआई सुनील सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed