फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   XEN took initiative to solve the electricity problem, wrote a letter

Chandauli News: बिजली की समस्या के समाधान के लिए एक्सईएन ने की पहल, लिखा पत्र

Sat, 05 Jul 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
XEN took initiative to solve the electricity problem, wrote a letter
कंदवा। खेती-किसानी के मौसम में अनियमित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए विद्युत वितरण खंड तीन सकलडीहा के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने पहल की है। उन्होंने शुक्रवार को एमडी व अन्य उच्चाधिकारियों को विद्युत उपकेंद्र को 24 घंटे आपूर्ति दिलाए जाने के लिए पत्र लिखा है। अमर उजाला ने चार जुलाई के अंक में 100 से ज्यादा गांवों 6-7 घंटे मिल रही बिजली शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। समस्या को अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सकलडीहा कार्यालय पर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और अधिक मात्रा में बिजली आपूर्ति करने की योजना बनाई। एक्सईएन ने बताया कि धान की रोपाई के लिए बिजली महत्वपूर्ण है। किसानों को हरसंभव बिजली उपलब्ध कराई जानी है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से किसानों को पर्याप्त आपूर्ति देने में दिक्कत हो रही है। इस पर अधिशासी अभियंता ने एमडी व अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है कि विद्युत उपकेंद्र को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए ताकि लोगों को रोस्टर के बाद भी 18 घंटे सुचारू रूप से बिजली मिल सके। 24 घंटे आपूर्ति मिलने पर काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन


इनसेट.........

लाइनमैन, जेई व एसडीओ को 24 घंटे मोबाइल खुला रखने का निर्देश

कंदवा। अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि इस समय लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और कम बिजली आपूर्ति से लोग परेशान हैं। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लाइनमैन, जेई व एसडीओ के मोबाइल फोन 24 घंटे खुले रहें। मर्यादित भाषा में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराएं। इससे सभी को समय से स्थिति का पता चल सके। लोगों में किसी प्रकार की नाराजगी न हो। मोबाइल फोन बंद मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed