फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wrestling with a prize money of 25 thousand rupees ended in a draw.

Chandauli News: बराबरी पर छूटी 25 हजार रुपये की इनामी कुश्ती

Wed, 24 Sep 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wrestling with a prize money of 25 thousand rupees ended in a draw.
धानापुर। क्षेत्र के लोकुंवा में मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर व पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। दंगल प्रतियोगिता की सबसे बड़ी 25 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि यह दंगल क्षेत्र की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत का प्रतीक है। विशिष्ट अतिथि धानापुर ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि दंगल भारतीय खेलों में महत्वपूर्ण खेल है। कुश्ती से युवा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि दंगल में कुल 51 जोड़ी पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसमें 25 हजार की इनामी कुश्ती राहुल बेलवानी व धर्मेंद्र पहलवान दिल्ली के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी। वहीं इतनी ही राशि की दूसरी कुश्ती निगम पहलवान जौनपुर व अर्जुन पहलवान के बीच हुई। यह भी बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, रामधनी यादव, विमल सिंह, मनोहर यादव रहे। रेफरी की भूमिका बच्चा सिंह व मुन्नी कोच ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed