{"_id":"6aac4c94963e070bf4030369","slug":"worship-of-the-divine-architect-with-reverence-in-factories-and-establishments-chandauli-news-c-189-1-svns1013-154747-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कारखानों और प्रतिष्ठानों में श्रद्धा के साथ देव शिल्पी की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कारखानों और प्रतिष्ठानों में श्रद्धा के साथ देव शिल्पी की आराधना
विज्ञापन
टांडाकला में विश्वकर्मा पूजा पर शामिल लोग। संवाद
चकिया/शिकारगंज। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कल-कारखानों, प्रतिष्ठानों, विद्युत उपकेंद्रों, मोटर गैरेज और वाहन शोरूम में पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
चकिया विद्युत उपकेंद्र परिसर स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में अवर अभियंता रविशंकर के नेतृत्व में विद्युत कर्मचारियों ने पूजा की। वहीं, जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र पर भी अवर अभियंता आशीष गुप्ता के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पूजन और हवन किया।
इसके अलावा क्षेत्र के मोटर गैरेज और वाहन प्रतिष्ठानों में मशीनों, उपकरणों की पूजा की गई। क्षेत्र में कई जगहों पर स्थापित पंडालों में भी हवन-पूजन के साथ भगवान विश्वकर्मा की आराधना की गई। इसके बाद भक्तों में प्रसाद बांटा गया। इस दाैरान बृजेश सिंह, अनिल यादव, चंद्रमा पाल, मनोज यादव, रविंद्रनाथ दुबे, राजेश सोनकर, शिव कुमार मौर्य, मनोज बिंद, धर्मदेव विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।