फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Workers will get the facility of free cashless treatment of five lakhs

कामगारों को मिलेगी पांच लाख के मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा

Mon, 09 Aug 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Workers will get the facility of free cashless treatment of five lakhs
चंदौली संगठित और असंगठित क्षेत्र के कामगारों मुख्यमंत्री जन आरोग्य व दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमार पड़ने पर पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के वेब पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा।
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल पर आवेदन करने के लिए लाभार्थी को एक फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, नामिनी का नाम, आधार नंबर व जरूरी अभिलेख मुहैया कराना होगा। श्रम विभाग के द्वारा पंजीयन के लिए 45 प्रकार के कार्य करने वाले लोगों का पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिलेगा। जबकि इससे पहले केवल आर्थिक जनगणना के आधार पर चिह्नित किए गए लोगों को आयुष्मान और सीएम जन आरोग्य योजना का लाभ मिलता रहा है।
विज्ञापन

योजना की जानकारी नहीं होने के कारण बहुत से लोग पोर्टल पर आवेदन नहीं कर रहे हैं। इसके पीछे योजना के प्रचार-प्रसार का अभाव बताया जा रहा है। लोगों को योजना के लाभ के बारें में जानकारी नहीं होने वंचित है। जबकि शासन ने ब्लाकवार शिविर लगाकर कामगारों का पंजीयन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
कामगारों को मिलेगी पांच लाख के मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा
योजना का लाभ लेने के लिए श्रम विभाग में कराना होगा पंजीयन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। आर्थिक तंगी झेल रहे संगठित और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को बीमार पड़ने पर पांच लाख तक मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हे उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के वेब पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। इसके बाद उन्हे मुख्यमंत्री जन आरोग्य व दुर्घटना बीमा योजना का मिलेगा। श्रम विभाग के द्वारा कामगारों के पंजीयन के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
समाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल पर आवेदन करने के लिए लाभार्थी को एक फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, नामिनी का नाम, आधार नंबर व जरूरी अभिलेख मुहैया कराने होंगे। श्रम विभाग के द्वारा पंजीयन के लिए 45 प्रकार के कार्य करने वाले लोगों का पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद उन्हे मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिलेगा। जबकि इससे पहले केवल आर्थिक जनगणना के आधार पर चिन्हित किए गए लोगों को आयुष्मान और सीएम जन आरोग्य योजना का लाभ मिलता रहा है।
इनसेट.......................
जगरुकता की कमी से पंजीयन में सुस्ती
चंदौली। समाजिक सुरक्षा के पोर्टल पर आवेदन करने में लोग काफी सुस्त है। इसके पीछे योजना के प्रचार-प्रसार का अभाव बताया जा रहा है। लोगों को योजना के लाभ के बारें में जानकारी नहीं होने वंचित है। जबकि शासन ने ब्लाकवार कैंप लगाकर कामगारों का पंजीयन का निर्देश दिया है। लेकिन विभागीय अफसरों पर इसका असर नहीं दिख रहा है।

कोट..........................
45 प्रकार का कार्य करने वाले कामगारों का समाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल पर पंजीयन कराया जा रहा है। किसी भी जनसेवा केंद्र या कार्यालय में आवेदन जमा करके पंजीयन कराया जा सकता है। पंजीयन के बाद सीएम जन आरोग्य और दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। दिजीप मौर्य, श्रम प्रवर्तन अधिकारी।
रिपोर्ट रविकांत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed