फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Workers' trouble increased in lockdown

लॉकडाउन में बढ़ी मजदूरों की मुसीबत

Wed, 20 May 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Workers' trouble increased in lockdown
कंदवा। कोविड-19 को लेकर लगाया गया लॉकडाउन आम मजदूर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इससे मजदूरों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। विशेषकर प्रवासी मजदूरों की हालत काफी दयनीय हो गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण बाहर रह रहे मजदूरों की मुसीबत बढ़ गई थी। इससे परेशान लोग धीरे-धीरे अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। यहां भी रोजगार न मिलने से वे खासे परेशान हैं। कई प्रवासी मजदूर दूसरे राज्य के रेड जोन इलाके से भी आ रहे हैं जिनके स्वास्थ्य की जांच नितांत आवश्यक है। वहीं कई प्रवासी मजदूर अपने स्वास्थ्य की जांच कराए बिना अपने घर पहुंच जा रहे हैं। इस कारण स्थानीय ग्रामीणों में चिंता व्याप्त है। मंगलवार को मुंबई से ऑटो पर सवार होकर आधा दर्जन लोग तेल्हरा गांव पहुंचे। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों में चिंता फैल गई है। ग्रामीणों ने बताया कि आए हुए लोगों की किसी प्रकार की कोई जांच नहीं की जा सकी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मुंबई से आए लोगों की जांच कर उन्हें क्वारंटीन किए जाने की मांग की है जिससे संक्रमण को रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed