फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Workers engaged in verification of 54 thousand double name voters

Chandauli News: 54 हजार डबल नाम वाले मतदाताओं के सत्यापन में जुटे कर्मी

Sat, 15 Nov 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Workers engaged in verification of 54 thousand double name voters
सकलडीहा। विकासखंड में एक ही नाम के डबल मतदाताओं की संख्या 54 हजार 70 है। इसका सत्यापन आधार कार्ड के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक डबल मतदाताओं के आधार कार्ड पर 14 हजार 424 मतदाताओं को सही किया जा चुका है। इसमें 864 मतदाताओं को नाम हटाने की सूची में डाल दिया गया है। वहीं 38 हजार 765 डबल मतदाताओं का सत्यापन करने के लिए पंचायतकर्मी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड में कुल 104 गांवों में 54 हजार 70 डबल मतदाताओं के नाम हैं। इनका सत्यापन आधार कार्ड के माध्यम से किया जा रहा है। ऐसे मतदाताओं का नाम आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है जिससे डबल नामों की समस्या समाप्त हो सके। चार नंबर से एसडीएम कुंदनराज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव की निगरानी में तीनों ब्लॉक के बीडीओ, एडीओ पंचायत, रोजगार सेवक और पंचायत सहायक जुटे हुए हैं। चहनिया ब्लॉक में 43 हजार 644 में 14 हजार 540 को आधार से लिंक कर दिया गया है व 943 विलोपन हुआ है। वहीं धानापुर में 42 हजार 323 डबल मतदाताओं में 17 हजार 129 ठीक हो चुका है विलोपन 833 हुआ है। जिले के नौ ब्लॉक में तीन लाख 11 हजार 882 डबल मतदाताओं में एक लाख 17 हजार 343 मतदाताओं को आधार कार्ड से लिंक किया गया है जबकि 13 हजार 49 विलोपन हुआ है। वहीं एक लाख 81 हजार 40 डबल मतदाताओं की सूची को क्रमबद्ध किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि डबल मतदाताओं का नाम सत्यापन कार्य तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही तहसील के डबल मतदाताओं के नामों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed