फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Workers demonstrated at tehsil headquarters

तहसील मुख्यालय पर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Sun, 21 Jun 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Workers demonstrated at tehsil headquarters
सकलडीहा। लगभग एक माह से कार्य न मिलने से आक्रोशित क्षेत्र की दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों ने रविवार को तहसील मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। हालांकि रविवार होने के कारण कार्यालय बंद था। इससे मायूस मजदूर वापस लौट गए। मजदूरों ने सोमवार को दोबारा एसडीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराने की बात कही।
विज्ञापन

सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के बाजारों में सर्राफा, कपड़ा, बिल्डिंग मेटेरियल, शोरूम आदि में आसपास के गांवों के दर्जनों मजदूर पांच से छह हजार के मानदेय पर महीने भर काम करते हैं। मजदूरों ने आरोप लगाया कि अनलॉक वन में रोस्टर के हिसाब से मात्र 12 दिन काम करने का मौका मिल रहा है। ऐसे में दुकानों के स्वामी पूरे माह का मानदेय देने से इंकार कर रहे हैं। इससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। मजूदरों ने प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम के चार बजे तक दुकान खोले जाने की मांग की। साथ ही सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या से निजात दिलाने की बात कही। इस मौके पर शंकर, दीपक, बनारसी, विष्णु, प्रदीप, अर्जुन, श्यामसुंदर, मोनू, ओमप्रकाश, संदीप, बाबूलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed