फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worker killed by train while crossing railway track

चंदौलीः ससुराल से नवजात पुत्री से मिलकर वापस लौट रहे मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 01 May 2020 09:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Worker killed by train while crossing railway track
railway track

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बरठी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान लोकुआ गांव निवासी 40 वर्षीय विकास खरवार की बृहस्पवितार की रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन

 

युवक अपनी ससुराल से नवजात पुत्री से मिलकर वापस लौट रहा था। धानापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर लोकुआ गांव निवासी गुप्तेश्वर खरवार के तीन पुत्र थे। जिसमें दो पुत्र अरविंद और पीयूष गुजरात में रहकर मजदूरी का कार्य करते है। वहीं विकास घर पर ही रहकर पिता के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

विज्ञापन

 

विकास को दो पुत्री ज्योति और जुही और एक पुत्र किशन है। लॉकडाउन से पहले उसकी पत्नी परमशीला गजहरा कांटा साईफन स्थित अपने मायके चली गई थी। बीस दिन पूर्व उसकी पत्नी को एक पुत्री पैदा हुई थी। तीन दिन पूर्व वही अपनी नवजात पुत्री से मिलने गजहरा गया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुत्री से मिलने के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम लौटने के दौरान बरठी गांव के समीप लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पिता, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस बावत कोतवाल सतेन्द्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed