फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Work has been done for the safety and upliftment of women

Chandauli News: महिलाओं की सुरक्षा और उत्थान के लिए हुआ है काम

Tue, 27 Feb 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Work has been done for the safety and upliftment of women
चंदौली। महिलाओं की सुरक्षा और उत्थान के लिए वर्तमान सरकार में अनेक योजनाएं चलाई गई है। नारी शक्ति वंदन अभियान से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। ये बातें चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने चंदौली में पार्टी कार्यालय पर आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान में कहीं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. पांडेय ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनेक कार्य किए हैं। सामाजिक संस्थाओं को भी महिलाओं के उत्थान के लिए सहायता दी जा रही है। जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को हर सेक्टर में बढ़ावा दिया है। भाजपा ने महिलाओं को बोझ नहीं बल्कि शक्ति का प्रतीक माना है। उन्हें स्वाभिमान के साथ जीने का मौका दिया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, सर्वेश कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल, सूजी जायसवाल, जितेन्द्र पांडेय, शिव शंकर पटेल, शिवराज सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, किरण शर्मा, सुषमा गिरी, पूजा यादव, रीना तिवारी, प्रियंका तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed