फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Won gold medal and made place in divisional competition

Chandauli News: स्वर्ण पदक जीत मंडलीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

Sun, 30 Aug 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Won gold medal and made place in divisional competition
पड़ाव स्थित सहदेव वेटलिफ्टिंग सेंटर पर भार उठाती ​महिला ​खिलाड़ी। संवाद
पीडीडीयू नगर। बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल, दुलहीपुर के तत्वावधान में शनिवार को पड़ाव स्थित सहदेव वेटलिफ्टिंग सेंटर में जनपदीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर मंडलीय प्रतियोगिता में जगह पक्की की।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर कुमार ने कहा कि वेटलिफ्टिंग खेल खिलाड़ियों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में अंश यादव, 65 किलोग्राम में रौनक पटेल, 88 किलोग्राम में आयुष यादव और 71 किलोग्राम में आदित्य यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अंडर-17 वर्ग में 65 किलोग्राम में कुलदीप यादव और 56 किलोग्राम में आशीष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में 48 किलोग्राम में दिव्या, 48 किलोग्राम में मानसी यादव और 44 किलोग्राम में आस्था यादव ने शानदार प्रदर्शन किया।

60 किलोग्राम भार वर्ग में सत्यम यादव ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए मंडलीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। चयनित खिलाड़ी दो सितंबर को गाजीपुर में आयोजित होने वाली मंडलीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed