फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women reached police station protest against opening of wine shop in chandauli

UP: वाइन शाॅप खोले जाने के विरोध में थाने पहुंचीं महिलाएं, तीन माह पहले हुई थी हत्या; बोलीं- बंद करवाएं दुकान

Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
सार

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शराब की दुकान खुलने से लोग नशे में आए दिन मारपीट करेंगे। इससे क्षेत्र का माहौल खराब होगा। ज्ञात हो, इससे पहले गंदा नाला पर चल रही शराब की दुकान के खिलाफ भी क्षेत्र की महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन
Women reached police station protest against opening of wine shop in chandauli
शराब की दुकान बंद करवाने को लेकर थाने पर जुटीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीडीयू नगर के कालीमहाल-सहजौर रोड पर देसी शराब की दुकान खोले जाने की सूचना पर वार्ड की महिलाएं नाराज हो गईं। शनिवार को कालीमहाल के सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता के नेतृत्व में 35 से ज्यादा महिलाओं ने मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर कालीमहाल-सहजौर रोड पर शराब का ठेका खोले जाने पर विरोध जताया। 

विज्ञापन


इस दौरान वार्ड के लोगों ने आरोप लगाया कि दुकान खुलने से शराबियों का जमावड़ा लगेगा। इससे वार्ड के लोगों को परेशानी होगी। 

जिले में शराब की नई दुकानों का ठेका हुआ है। शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र में माहौल बिगड़ने की आशंका से लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। नगर पालिका के कालीमहाल वार्ड में देसी शराब की दुकान खोले जाने की सुगबुगाहट पर वार्ड के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

मचाया हंगामा, दुकान बंद करने की मांग

शनिवार को मुगलसराय कोतवाली पहुंचे वार्ड के लोगों का कहना था कि करीब पांच साल पहले कालीमहाल में एक स्थान पर दुकान खोली गई थी। लोगों के विरोध के बाद कालीमहाल-गंदा नाला रोड पर दुकान शिफ्ट कर दी गई थी। सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता ने आरोप लगाया जहां देसी शराब की दुकान खोेलने का प्रयास किया जा रहा है, वहां आसपास स्कूल है और छात्र-छात्राओं का जाना-आना होता है। 

महिलाओं ने आरोप लगाया था कि शाम होते ही क्षेत्र में चखना की दुकानों पर खड़े होकर लोग शराब पीने लगते थे। 26 दिसंबर 2024 को एक झोपड़ीनुमा मकान में रह रही 55 वर्षीय हीरावती की हत्या शराब के नशे में धुत एक युवक ने कर दी थी। 

इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह का कहना है कि कालीमहाल वार्ड के लोग आए थे। उन्हें बताया गया है कि इसके लिए जिलाधिकारी या जिला आबकारी अधिकारी से मिलकर अपनी बात कहें। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

शराब की दुकान बस्ती से बाहर खोलने की मांग
सदर के ग्रामीणों ने शराब की दुकान स्थानांतरण को लेकर शनिवार को उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर को पत्रक सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में सरकारी विद्यालय हैं और  पास में तीन निजी विद्यालय तथा अस्पताल भी है।  सभी को नजरअंदाज करते हुए मानक के विपरीत शराब की दुकान एक अप्रैल से बस्ती में खुलने जा रही है जिसका विरोध किया जा रहा है।

लोगों ने शराब की दुकान बस्ती के कही दूसरी जगह खोलनवाने की मांग की है। शराब का ठेका दबंग व्यक्ति को होने के कारण जबरदस्ती दुकान खोलने की बात कही जा रही है। इस रास्ते से छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं का आवागमन होता है। 

कहा कि अगर शराब की दुकान खुल जाती है यह ग्रामीणों के लिए ठीक नहीं है। बच्चों पर भी इसका प्रभाव खराब होगा।। एसडीएम ने पत्रक लेते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर शराब की दुकान कस्बे से बाहर खुलवाया जाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed