{"_id":"6ab590b39e294031f805041e","slug":"schedule-announced-for-varanasi-graduate-teacher-mlc-elections-chandauli-news-c-189-1-svns1010-155138-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वाराणसी स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वाराणसी स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम घोषित
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की रिक्त होने वाली सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। दोनों सीटों पर 23 अक्तूबर को मतदान होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और उसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
चंदौली सूचना विभाग की ओर जारी विज्ञप्ति के अनुसार वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान सदस्य आशुतोष सिन्हा और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लाल बिहारी यादव का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इन पदों पर चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में कुल 11 विधान परिषद सीटों पर चुनाव होना है।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर निर्धारित की गई है। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ अक्तूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 23 अक्तूबर को मतदान और 27 अक्तूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
आचार संहिता लागू
निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने के साथ संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।