{"_id":"6ab59179e8dfae1f12093c1d","slug":"won-six-medals-including-three-golds-three-players-selected-for-the-nationals-chandauli-news-c-189-1-chl1002-155106-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तीन स्वर्ण समेत छह पदक जीते, तीन खिलाड़ियों का नेशनल के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तीन स्वर्ण समेत छह पदक जीते, तीन खिलाड़ियों का नेशनल के लिए चयन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सहारनपुर में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता में चंदौली के खिलाड़ियों ने छह पदक जीते। अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। तीन खिलाड़ियों का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने बताया कि अंडर-17 के 65 किग्रा वर्ग में कुलदीप यादव, 71 किग्रा में आदित्य यादव और बालिका के 48 किग्रा वर्ग में मानसी यादव ने स्वर्ण पदक जीता। तीनों खिलाड़ियों का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। अंडर-17 के 56 किग्रा वर्ग में अंशा यादव और 60 किग्रा में सत्यम यादव ने रजत पदक जीता। वहीं, अंडर-14 बालिका के 33 किग्रा वर्ग में रितिका यादव ने कांस्य पदक जीता।
इसके अलावा अंडर-19 बालिका के 63 किग्रा वर्ग में साहिबा जान चौथे, अंडर-17 बालक के 88 किग्रा में अनुपम यादव चौथे और अंडर-19 बालक के 65 किग्रा में रौनक पटेल छठे स्थान पर रहे। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि सभी खिलाड़ी सहदेव यादव वेटलिफ्टिंग ट्रेनिंग सेंटर, पड़ाव में प्रदीप कुमार यादव और एनआईएस कोच विनोद कुमार यादव की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिला क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।