फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman's dead body found in Ganga, clothes were less on the body

Chandauli News: गंगा में उतराया मिला महिला का शव, शरीर पर कम थे कपड़े

Wed, 29 Mar 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found in Ganga, clothes were less on the body
स्थानीय गांव के सामने गणेश गंगा घाट के समीप मंगलवार की सुबह महिला का शव उतराया मिला। उसके शरीर पर कपड़े काफी कम थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

गणेश गंगा घाट पर मंगलवार की सुबह लोग स्नान के ध्यान के लिए पहुंचे। इसी बीच एक महिला का शव उतराया हुआ दिखा। महिला का शव देख कर ग्रामीणों ने शोर मचाया।देखते ही देखते लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर चौकी प्रभारी मारूफपुर अनिल यादव, प्रभारी निरीक्षक बलुआ विनय प्रकाश सिंह, सीओ सकलडीहा राजेश राय भारी आदि दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष रही होगी। उसके शरीर पर कपड़े कम थे। महिला के हाथ पर गोदना से राधा देवी और राम प्रताप लिखा हुआ था। दोनों हाथ में लाल चूड़ी, पैर में गिलटलारी, पांव के अंगुली में बिछिया, कान में टप थे। इस संबंध में सीओ राजेश राय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम से ही महिला के मौत का पता चलेगा। महिला की फोटो आस पास के जिलों के विभिन्न थानों पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed