फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Will raise the land acquisition issue in Parliament: Virendra Singh

संसद में उठाएंगे भूमि अधिग्रहण का मुद्दा : वीरेंद्र सिंह

Sat, 20 Jun 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Will raise the land acquisition issue in Parliament: Virendra Singh
वाराणसी में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह को पत्रक सौंपते किसान। स्रोत:-जागरूक पाठक
विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों ने शुक्रवार को सपा सांसद वीरेंद्र सिंह से उनके वाराणसी स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

सांसद ने किसानों को इस मुद्दे को संसद के मानसून सत्र में उठाने का भरोसा दिया। जाएगा। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश्वर सिंह, संरक्षक सुमंत सिंह अन्ना और अशोक सिंह ने कहा कि किसान विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं लेकिन विकास की कीमत पर किसानों की आजीविका और कृषि व्यवस्था को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद से केंद्र सरकार के समक्ष किसानों की समस्याओं को रखने और उचित समाधान कराने की मांग की।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को संसद में प्रमुखता से उठाया जाएगा। विकास जरूरी है लेकिन किसानों के हितों और उनकी उपजाऊ जमीन की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इस दाैरान डॉ. समर बहादुर सिंह, जितेंद्र यादव, अरुण सिंह, निखिल सिंह, हरिओम सिंह यादव, अंशु सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed