{"_id":"62f3f01750b7290e535a2a6a","slug":"wi-fi-facility-has-not-been-started-in-the-city-yet-chandauli-news-vns66849985","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में अब तक शुरु नहीं हो पाई है वाई-फाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में अब तक शुरु नहीं हो पाई है वाई-फाई की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर क्षेत्र में लोगों को मुफ्त वाई-वाई की सुविधा दिये जाने की योजना अब तक पूरी तरह से कार्य नहीं कर रहा है। सुविधा के नाम पर नगर पालिका कार्यालय के समीप लगा वाई-फाई पासवर्ड से सुरक्षित होने के कारण आमजन उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। वहीं चकिया तिराहे पर लीज लाइन के अभाव में वाई-फाई की सुविधा शुरू ही नहीं हो पाई है।
निदेशक स्थानीय निकाय ने 28 अक्टूबर 2021 को प्रदेशभर के सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर सार्वजनिक स्थान मसलन बस स्टैंड, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन के समीप कम से कम एक स्थान पर वाई-फाई की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए आदेशित किया था। नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से नगर में दो स्थानों पर वाई-फाई लगाये जाने का निर्णय लिया गया था। जिसमें एक वाई-फाई नगर पालिका कार्यालय के समीप और दूसरा चकिया तिराहे पर लगाया जाना था। नगर पालिका कार्यालय के समीप वाई-फाई की सुविधा तो शुरू की गई लेकिन उसके सिग्नल पासवर्ड से सुरक्षित होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं चकिया तिराहे पर पास लीज लाइन नहीं मिलने के कारण वहां मुफ्त वाई-फाई की सुविधा शुरू नहीं पायी है। इस संबंध में ईओ कृष्णचंद्र ने बताया कि लीज लाइन में तकनीकी समस्या के कारण वहां वाई-फाई की सुविधा शुरु नहीं हो पाई है।