फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Broad daylight robbery in Chandauli Dhanapur45,000 and gold ring stolen from woman bag

चंदौली: धानापुर में दिनदहाड़े लूट, महिला के बैग से 45 हजार रुपये और सोने की अंगूठी गायब

Tue, 13 Oct 2026 02:37 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: किशन चौबे Updated Tue, 13 Oct 2026 02:37 PM IST
सार

धानापुर कस्बे में बेटी के छेका समारोह की खरीदारी करने आई पपरौल गांव निवासी अनीता चौरसिया के बैग से 45 हजार रुपये और सोने की अंगूठी गायब हो गई। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Broad daylight robbery in Chandauli Dhanapur45,000 and gold ring stolen from woman bag
महिला के बैग से 45 हजार रुपये और सोने की अंगूठी गायब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के धानापुर कस्बे में मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला के बैग से 45 हजार रुपये और सोने की अंगूठी गायब होने का मामला सामने आया है। महिला अपनी बेटी के छेका समारोह की तैयारियों के लिए बाजार में खरीदारी करने आई थी। घटना बौरहवा बाबा के पास स्थित अरविंद श्रृंगार एवं गिफ्ट कॉर्नर की दुकान के समीप हुई। पीड़िता ने धानापुर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पपरौल गांव निवासी अनीता चौरसिया मंगलवार को अपनी बेटी के छेका समारोह की खरीदारी करने धानापुर बाजार पहुंची थीं। वह बौरहवा बाबा के पास स्थित अरविंद श्रृंगार एवं गिफ्ट कॉर्नर पर श्रृंगार का सामान खरीद रही थीं। बताया जा रहा है कि दुकान पर कुछ सामान उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने अपना बैग वहीं रख दिया और दूसरी दुकान पर खरीदारी करने चली गईं।

विज्ञापन

 
Trending Videos

कुछ देर बाद जब वह वापस लौटीं तो उनका बैग वहां नहीं मिला। बैग गायब देखकर महिला ने आसपास तलाश की और दुकानदार से भी जानकारी ली, लेकिन बैग का पता नहीं चला। महिला के अनुसार, बैग में 45 हजार रुपये और सोने की एक अंगूठी रखी थी। बेटी के छेका समारोह की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से महिला परेशान हो गईं। इसके बाद उन्होंने धानापुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
दिनदहाड़े हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि महिला के बैग से रुपये और अंगूठी गायब होने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed