फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   WheWheat harvesting affected due to rain

बारिश होने से गेहूं की कटाई प्रभावित

Sat, 18 Apr 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
WheWheat harvesting affected due to rain
पीडीडीयू नगर। गेहूं कटाई के व्यस्त समय में अचानक मौसम ने करवट बदल ली है। शनिवार की सुबह आसमान में बादल छाए और हल्की बारिश हुई। इससे खेतों में नमी हो गई और गेहूं कटाई का काम रुक गया। दोपहर में मौसम कुछ साफ हुआ लेकिन पूरी तरह साफ न होने की वजह से ओलावृष्टि की आशंका से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

धान के कटोरे के रूप में विख्यात जिले में इस बार विपरीत परिस्थितियों में भी गेहूं की अच्छी फसल हुई है। जिले में इस वर्ष 1.07 लाख हेक्टेयर में गेहूं की रोपाई की गई थी। हालांकि रोपाई के दौरान ही बारिश की वजह से किसानों को दिक्कत हुई। बड़े पैमाने पर फसल खराब हुई लेकिन किसानों ने दोबारा बुआई की और अब फसल तैयार हो चुकी है। इस बीच लॉकडाउन लागू हो गया है। हालांकि किसानों को फसल कटाई की छूट मिली है। इसका फायदा उठाते हुए किसानों ने कटाई तेज कर दी है। लगभग दस प्रतिशत खेतों में गेहूं की कटाई हो भी गई है। इस बीच अचानक मौसम में आए बदलाव ने मुश्किल खड़ी कर दी है। एकौनी गांव निवासी नगेन्द्र सिंह, हिरामनपुर निवासी भोला यादव ने बताया इस मौसम में ओलावृष्टि की आशंका रहती है। यदि ओलावृष्टि होता है तो मुश्किल होगा। इसी तरह धपरी निवासी राजकिशोर सिंह और नियामताबाद निवासी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि गेहूं की कटाई चरम पर है। यदि इस समय बारिश अथवा ओलावृष्टि होती है तो मुश्किल होगी। कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के कृषि मौसम वैज्ञानिक कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह में अभी 21 एवं 22 अप्रैल को हल्की छिटपुट वर्षा होने तथा मध्यम से घना बादल रहने के आसार है। औसतन अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेंटीग्रेड तथा न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री रह सकता है। किसान कटी हुई फसल को बांध कर रखें अन्यथा तेज हवा या आंधी से फसल एक खेत से दूसरे खेत में जा सकती है। गहाई के बाद भंडारण से पूर्व दानों को अच्छी तरह से सुखा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed