फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When people chased him shouting thief-thief, the young man entered the drain

Chandauli News: लोगों ने चोर-चोर कहकर दौड़ाया तो नाले में घुस गया युवक

Thu, 20 Feb 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
When people chased him shouting thief-thief, the young man entered the drain
पीडीडीयू नगर। कूड़ा बाजार पुलिस चौकी के समीप कसाब महाल में मंगलवार की रात लोगों ने चोर-चोर का शोर मचाते हुए एक युवक को दौड़ा लिया। इसके बाद युवक पास के ही गहरे नाले में छिप गया और अंदर सो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर बुलाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह बाहर नहीं आया। बाद में पुलिस के कहने पर दो लोग नाले में उतरे और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाले से युवक का बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस युवक को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि कूड़ा बाजार पुलिस चौकी और शालीमार कटरा के समीप एक बाइक चेन से बंधी खड़ी थी। एक युवक ने चेन तोड़ दिया और बाइक लेकर जा रहा था। इस बीच लोगों ने चोर-चोर करके शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक बाइक छोड़कर नाले में घुसकर छिप गया। युवक उसमें सो गया। नाले के पास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को बाहर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह बाहर नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को नाले में उतारा। कड़ी मशक्कत के बाद युवक नाले से बाहर निकलकर आया। इसके बाद पुलिस उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर कोतवाली ले गई। मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं प्रतीत हो रही थी। लोगों के शोर मचाने वह नाले में छिप गया था। युवक को बाहर निकालने के बाद उसका मेडिकल कराया गया। बाद में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed