फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Welcome to the foot march of Jain Muni Balacharya 108 Nipurnanandi Maharaj

जैन मुनी बालाचार्य 108 निपूर्णनंदी महाराज की पदयात्रा का हुआ स्वागत

Tue, 19 Apr 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the foot march of Jain Muni Balacharya 108 Nipurnanandi Maharaj
पीडीडीयू नगर के जैन मंदिर में पदयात्रा पर निकले जैनमुनि बालाचार्य निपूर्ण नंदी महाराज से आशीर्व - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। राजस्थन के केकडी (अजमेर) से शुरू हुई जैन मुनि बालाचार्य 108 निपूर्णनंदी महाराज की शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर (पारसनाथ) की पदयात्रा सोमवार को नगर के कैलाशपुरी स्थित जैन मंदिर पहुंची। यहां पदयात्रा पर निकले जैन मुनि ने विश्राम किया और देर शाम आगे के लिए रवाना हुए। इसके पूर्व यात्रा का मंदिर पर स्वागत किया गया। उनके दर्शन पूजन के लिए भक्त पहुंचे। जैन मुनि की यात्रा सोमवार की सुबह सात बजे पड़ाव पहुंची। यहां जैन समाज ने यात्रा का स्वागत किया। यहां से साथ लेकर कैलाशपुरी स्थित जैन मंदिर पहुंचे। जगह जगह लोगों ने मुनि की आरती उतारी और पद प्रच्छालन किया। उनके साथ दो जैन मुनि, पांच जैन आर्यिका, दस ब्रह्मचारी चल रहे हैं। जैन समाज के अध्यक्ष बंटी जैन ने बताया कि मुनि केकडी (अजमेर) से जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर तक की पदयात्रा पर निकले हैं। वहां महाराज चतुर्मास करेंगे। जैन मंदिर पर आहार लेने और विश्राम करने के बाद शाम पांच बजे महाराज आगे की यात्रा के लिए निकल गए। पदयात्रा में आर्यिका कमलश्री, श्रतिकाश्री, जयश्री, शुद्धश्री, संयमश्री, ब्रह्मचारी संतपति, प्रेम कुमार, मनोज कुमार, मोहित कुमार, कैलाश, बाबूलाल, ओम, पद्मजी आदि रहे। स्वागत करने वालों में जैन समाज के अजय जैन, आरके जैन, सचिन जैन, नरेश जैन, मोना जैन, शीतल जैन, राखी जैन, नेहा जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed