फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Weather will change, rain may occur with thunder and storm

Chandauli News: बदलेगा मौसम, गरज और आंधी के साथ हो सकती है बारिश

Thu, 27 Feb 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Weather will change, rain may occur with thunder and storm
पीडीडीयू नगर। जिले में मौसम 28 फरवरी से फिर बदल सकता है। इस बीच 28 फरवरी से एक मार्च के बीच पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिले में भी गरज के साथ आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि मंगलवार से सुबह व शाम हल्की ठंडक पड़ रही है। दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को आसमान साफ रहा। अधिकतम तापमान भी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, लेकिन अब 27 व 28 फरवरी के अलावा एक मार्च को मौसम में बदलाव की संभावना है। इस बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली सहित कई जिलों में गरज व चमक के साथ हल्की और मध्यम बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। ठंडक भी बढ़ सकती है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना है।अगले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव की संभावना है। इसलिए लोगों को पहले से ही एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed