फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   We will launch an agitation for a fruit and vegetable market and a vending zone.

Chandauli News: फल-सब्जी मंडी और वेंडिंग जोन के लिए करेंगे आंदोलन

Wed, 16 Sep 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
We will launch an agitation for a fruit and vegetable market and a vending zone.
चंदौली में एसपी से मिलकर लौटते व्यापारी। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Archive
पीडीडीयू नगर। फल-सब्जी उपमंडी और स्थायी वेंडिंग जोन की मांग 20 साल बाद भी पूरी नहीं होने पर फल-सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन ने आंदोलन का फैसला किया है। मंगलवार को हुई बैठक में कारोबारियों ने कहा कि अनुमति मिलने पर 18 सितंबर से हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर ने बताया कि फल-सब्जी उपमंडी और वेंडिंग जोन के लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पत्रक दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि मंडी और वेंडिंग जोन नहीं होने के कारण कारोबारियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि उन्हें आए दिन अतिक्रमण के नाम पर हटाया जाता है। इससे कारोबार प्रभावित होने के साथ रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है।
उन्होंने फल-सब्जी लेकर आने वाले वाहनों को नो-एंट्री के दौरान आवागमन की अनुमति देने की भी मांग की। अध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर ने कहा कि यदि सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनकर, महामंत्री बृजमोहन प्रसाद सोनकर, मंत्री बिल्लू सरदार, मीडिया प्रभारी मनोज जायसवाल के अलावा राजकुमार सोनकर, शीला देवी, जमुना देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed