{"_id":"6aa9ac76a9a632aae8069406","slug":"commendable-award-presented-to-narakas-chandauli-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154637-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नराकास चंदौली को दिया गया प्रशंसनीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नराकास चंदौली को दिया गया प्रशंसनीय पुरस्कार
विज्ञापन
चंदौली। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), चंदौली को गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से ‘प्रशंसनीय’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
नराकास की ओर से संबद्ध कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से हिंदी कार्यशालाएं, प्रतियोगिताएं और विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान नराकास से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कार्यालयी कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग आमजन से संवाद को सरल और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाता है। समिति के सदस्य सचिव अमित दीक्षित ने कहा कि यह उपलब्धि हिंदी के प्रति जिम्मेदारी को और बढ़ाती है। भविष्य में भी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।