फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves made off with jewelry worth lakhs from a locked house.

Chandauli News: बंद मकान से लाखों के गहने समेट ले गए चोर

Wed, 16 Sep 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with jewelry worth lakhs from a locked house.
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सर्कस रोड स्थित एक बंद मकान में घुसे चोर लाखों रुपये जेवरात समेट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है। वहीं, नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में बंद मकान चोरों के निशाने पर हैं। सर्कस रोड निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को तहरीर के देकर बताया कि उनके ससुर विक्रमा प्रसाद निधन हो गया है। इसलिए उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी अपने मायके ओड़वार गई हुई थीं। 12 सितंबर की रात वह भी ससुराल में रुके थे। पीड़ित के अनुसार, रात में चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और अलमारियों में रखे सोने के कंगन, चांदी की करधनी, पायल, सोने के टप्स के अलावा घरेलू सामान ले गए। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed