फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies after being hit by a truck; wife and niece injured.

Chandauli News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी और भतीजी घायल

Wed, 16 Sep 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a truck; wife and niece injured.
वाराणसी में मृत धर्मेंद्र यादव। फ़ाइल फोटो - फोटो : Samvad
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (45) की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पत्नी और भतीजी के साथ गढ़वा घाट आश्रम से दर्शन कर बाइक से लौट रहे थे। गंगा पुल के मलहिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र की मौत जान चली गई जबकि पत्नी ज्योति और भतीजी सृष्टि घायल हो गईं।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र यादव मंगलवार को पत्नी ज्योति (42) और भतीजी सृष्टि (12) के साथ बाइक से गढ़वाघाट आश्रम गए थे। दर्शन के बाद तीनों घर लौट रहे थे। मलहिया गांव के पास हाईवे से नीचे उतरते समय पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ज्योति और सृष्टि का उपचार चल रहा है। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। धर्मेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, बेटा शिवम और बेटी जूली भी पिता की मौत से बदहवास हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लंका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed