फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A procession was taken out amidst chants hailing Lord Vishwakarma.

Chandauli News: भगवान विश्वकर्मा के जयघोष के साथ निकाली शोभायात्रा

Wed, 16 Sep 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out amidst chants hailing Lord Vishwakarma.
चंदौली में जुलूस निकालते विश्वकर्मा समाज के लोग। संवाद - फोटो : Department
चंदौली। विश्वकर्मा पूजनोत्सव से पहले विश्वकर्मा समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जिले भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में धर्म ध्वजा और समाज का प्रतीक चिह्न हथौड़ा लेकर लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की जयघोष की।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ सैयदराजा स्थित विश्वकर्मा मंदिर से हुआ। यात्रा चंदौली जिला मुख्यालय पहुंची, जहां सभा हुई। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के सोशल मीडिया सेल के जिला सह संयोजक श्रीकांत विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा गौरव के प्रतीक हैं। समाज के लोगों को संगठित होकर अपनी लड़ाई को मजबूत करना चाहिए। उसमाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

उन्होंने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। इस अवसर पर घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई देने की अपील की। इस दौरान संतोष विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, प्रेमनाथ, पंकज विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, नगीना विश्वकर्मा, राम प्रकाश विश्वकर्मा और दीनानाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed