फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wasting water due to break of canal embankment

नहर का तटबंध टूटने से नाले में बहकर बर्बाद हो रहा पानी

Mon, 06 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wasting water due to break of canal embankment
इलिया। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते कर्मनाशा राइट नहर से निकली जंगलपुर झाल के पास नहर का तटबंध कई जगहों से टूट गया है। इससे धान की खेती के समय किसानों के समक्ष सिंचाई की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थिति यह है कि सिंचाई के लिए उपयोग में आने वाला पानी नाले में बेकार बहकर बर्बाद हो रहा है। इसके बाद भी ब सिंचाई विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

जंगलपुर झाल के नीचे निकली नहर से कवलपुरवा, जिगना, भुड़कुड़ा, बटौवा, डडिया, धरौली आदि करईल के दर्जनों गांवों के टेल पर मौजूद खेतों की सिंचाई होती है। गेहूं की खेती के समय ही कई बार किसानों ने सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया लेकिन किसी ने भी टूटे तटबंधों के मरम्मत की जहमत नहीं उठाई। छह माह से पानी किसानों के खेत से होते हुए गंदे नाले में बह रहा है। लगातार पानी बहने से किसानों की फसल भी नष्ट हो जाती है लेकिन नहर के टूटे हुए तटबंध को नहीं बनवाया जा रहा है। तटबंध से पानी नीचे बह जाने के वजह से लगभग एक हजार किसानों की खेती योग्य भूमि की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इस संबंध में एक्सईएन सुरेश आजाद ने बताया कि नहर की पटरी के मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। धन स्वीकृत होते ही क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed