{"_id":"5ec5638b8ebc3e90a1758bee","slug":"volunteers-engaged-in-providing-food-to-workers-chandauli-news-vns525912183","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराने में जुटे स्वयं सेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराने में जुटे स्वयं सेवी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के नेशनल हाईवे पर श्रमिकों में लंच पैकेट वितरित करते भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर ?
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। घरों की ओर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को खाना पानी उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सेवी जुटे हैं। बुधवार को विभिन्न संगठनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो सहित अन्य स्थानों पर पहुंच कर पैदल, ट्रक, बसों से अपने गृह जनपद जा रहे प्रवासी श्रमिकों को खाना पानी उपलब्ध कराया। इसके साथ ही लॉकडाउन के दौरान असहायों के बीच रसद सामग्री उपलब्ध कराने का भी सिलसिला जारी है।
कोरोना वायरस संक्रमण की वजह देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में औद्योगिक शहरों में रहने वाले लोग पैदल ही घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इसको देखते हुए स्वयं सेवी संगठन लगातार सड़क पर पहुंच कर लोगोंके बीच राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। रंजित प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट के बैनरतले दंत चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर तीन सौ प्रवासी मजदूूरों को फूड्स पैकेट वितरित किए। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से काली महाल स्थित कैंप कार्यालय के साथ एनएच टू पर प्रवासी श्रमिको में खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल , शाहिद तौसिफ, राजेश रहे। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाई यूनियन के सदस्यों ने यूपी बिहार की सीमा पर प्रवासी श्रमिकों के बीच चना,गुड़, बिस्कुट, पानी,नमकीन, सैनीटाइजर आदि का वितरण किया। इसमें मंडल सचिव संतोष पासवान, मंडल संगठन सचिव चंदन कुमार राय रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोधना हाइवे चौराहे पर प्रवासी श्रमिकों के बीच लंच पैकेट वितरित किए। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में मजदूरों की सेवा करना बहुत ही पुनीत कार्य है। इस मौके पर पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, राघवेंद्र प्रताप, संतोष, संदीप गुप्ता, आशु, अरविंद मोदनवाल, कृष्णनंद चौहान, सौरभ प्रजापति, पंकज दुबे, बबलू चौहान, मनोज जायसवाल, विनोद गुप्ता, मनीष गुप्ता, सरांस केशरी रहे। नियामताबाद नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के केंद्रीय सचिव डॉ. यूएस पांडेय के निर्देश पर संगठन की चकिया इकाई के सदस्यों ने गोधना हाइवे चौराहे पर प्रवासी मजदूरों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान इकाई के अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि मजदूरों की स्थिति देखकर हर किसी का ह्रदय द्रवित हो जा रहा है। इस मौके पर डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. आरडी तिवारी, डॉ. सत्यपाल यादव, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. रमेशचंद्र उपाध्याय, प्रदीप श्रीवास्तव रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रतनपुर गांव के ग्राम प्रधान सोहनलाल पटेल ने भोजापुर और जलीलपुर गांव के गरीबों में राहत सामग्री वितरित की। इस मौके पर राजू सेठ, बबलू, पटेल, शिवशंकर तिवारी, राजेंद्र पटेल पूर्व प्रधान, दिनेश पटेल रहे। इलिया संवाददाता क्षेत्र के शाहपुर गांव के प्रधान लोकनाथ ने अपने गांव में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क, सेनीटाइजर, डिटॉल साबुन, लंच पैकेट आदि का वितरण किया। धानापुर संवाददाता के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने बुधवा को आवाजापुर गांव में असहाय 25 परिवारों में एक माह की रसद सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान उन्होंने अन्यलोगों से भी लॉकडाउन में असहाय, गरीब, मजबूरों की सहायता करने और इस संकट की घड़ी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया।

पड़ाव के जलीलपुर में जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री वितरित करते प्रधान सोहनलाल पटेल।- फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन