फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Volunteers distributed food and water among migrant workers

स्वयंसेवियों ने प्रवासी श्रमिकों में बांटा खाना और पानी

Mon, 18 May 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Volunteers distributed food and water among migrant workers
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन में औद्योगिक शहरों में फंसे प्रवासी श्रमिकों के चलने का सिलसिला लगातार चल रहा है। पैदल, ट्रकों और विभिन्न वाहनों से चल रहे श्रमिकों को खाने पीने की दिक्कत न हो इसके लिए स्वयं सेवी संगठन जुट गए हैं और लगातार प्रवासी श्रमिकों को खाना खिला रहे हैं। दंत चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. आनंद श्रीवास्तव अपनी संस्थान रंजित प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से एनएच टू पर प्रवासी मजदूरों को फूड्स पैकेट, सत्तू, शर्बत आदि का वितरणि कया। यही नहीं कामगारों के साथ चल रहे छोटे बच्चों को दूध के पैकेट उपलब्ध कराए। संगठन की ओर से बीस मार्च से लोगों को जागरूक करने के साथ ही मास्क, सैनिटाइजर, निशुल्क दवाइयां और खाद्य वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है। इसी तरह नगर के समाजसेवियों की टोली ने गोधना बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए पैदल, ट्रकों आदि से चल रहे प्रवासी श्रमिकों को चाई, चना, गुड, केला, बिस्कुट, ब्रेड आदि वितरित की। इस मौके पर समाजसेवी संजय राय, मनोज अग्रवाल, सरदार रोषी सिंह, डॉ. एके तिवारी, मन्नुश्री गुप्ता रहे। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से रामजी गुप्ता ने काली महाल स्थित कैंप कार्यालय पर असहाय, जरूरतमंद 6 परिवारो को चावल, दाल, आटा, आलू,प्याज, तेल,नमक,मसाला, साबुन जैसी मूलभूत आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की। चकिया संवाददाता के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान और चकिया मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की देख रेख में सोमवार को डूही सूही, पचवनिया, मुहम्मदाबाद आदि गांवों में 70 परिवारों में रसद बांटी। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिव्या जायसवाल, भाजयुमो जिला मंत्री अरविंद मोदनवाल,सारांश केशरी, संदीप गुप्ता, शुभम मोदनवाल, बबलू चौहान, धर्मवीर, अजय, नरोत्तम चौहान, रवि गुप्ता, नंदेश चौहान, राजेश चौहान, मनोज जायसवाल रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार सैयदराजा जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरहनी चौराहे पर किसान युवा विकास मंच की ओर से प्रवासियों को भोजन पैकेट वितरित किया गया। संगठन के सदस्यों ने प्रवासी श्रमिकों को भोजन पैकेट के साथ-साथ बिस्कुट व शीतल पेय उपलब्ध कराया। इस दौरान भगवती त्रिपाठी, नागेन्द्र सिंह, अरुण सिंह, अखिलेश सिंह, गुलाब सिंह, राजेश, आशु रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुुसार वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लोगों की सहायता के लिए झुमरिया, मरवटिया, बोदलपुर ,बसौली ,लालतापुर और हनुमानपुर गांव के 140 चिह्नित परिवारों में रसद सामग्री वितरित की। इस दौरान संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह, नीतू सिंह, रामविलास, त्रिभुवन, मदन मोहन, रामबली, श्रीराम रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बडगावां निवासी समाजसेवी प्रवीण यादव ने पैदल सफर कर घरो की ओर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को फूड्स पैकेट और पानी की बोतल उपलब्ध कराया। इस दौरान इंद्रजीत यादव उर्फ % टाइगर%, अशोक विश्वकर्मा, विवेक यादव, नीरज यादव, भोनू निषाद, सुरेश निषाद रहे।
विज्ञापन

चहनियां। समाजसेवी शायरा बानो ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में पहुंच कर वहां रह रहे लोगों का हौसला बढ़ाया। कहा कि क्वारंटीन आपकी भलाई के लिए है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मारूफपुर स्थित जटाधारी इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में 16 लोग हैं, वहीं हुसेपुर प्राथमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में 15लोग हैं। वहीं मटियारा गांव स्थित एक झोपड़ी में एक पति, पत्नी दो बच्चों के साथ क्वारंटीन है। तीनों स्थानों पर पहुंच कर शायरा बानों ने हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed