{"_id":"6657a3014db8f97505034694","slug":"villagers-protested-against-the-problem-of-waterlogging-chandauli-news-c-189-1-svns1011-115355-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जलभराव की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जलभराव की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के चतुर्भुजपुर कस्बा में जल जीवन मिशन की ओर से पाइप डालने के लिये खोदे गए गड्ढों को पाटे न जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान अरविंद कुमार यादव ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में जगह-जगह पाइप डालने के लिए सड़क खोद दी गई है। इससे इंटरलॉकिंग का ईंट और नाला भी टूट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जल निगम की पाइप टूट जाने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम और तहसील प्रशासन से की लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। साथ ही समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदर्शन करने वालों में संत कुमार, नरेश, मिंटू सिंह, आर्यन, बेचू, विजय कुमार चौहान, चंद्रबली साव, नामवर यादव आदि रहे। संवाद