फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vighnaharta enshrined in pandals; chants of 'Ganpati Bappa Morya' resound.

Chandauli News: पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गूंजा गणपति बप्पा मोरया

Tue, 15 Sep 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Vighnaharta enshrined in pandals; chants of 'Ganpati Bappa Morya' resound.
Photo Title - फोटो : Archive
जिले में सोमवार को 50 से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर गणेशोत्सव शुरू हुआ। पंडालों में विधि-विधान से पूजा के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे। विभिन्न स्थानों पर तीन, पांच और सात दिवसीय आयोजन होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान भंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोभायात्रा समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीडीडीयू नगर के न्यू महाल नई सट्टी में बाल स्पोर्टिंग क्लब गणेश पूजनोत्सव समिति की ओर से पांच दिवसीय आयोजन शुरू किया गया।
विज्ञापन

पंडाल में पांच फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति अध्यक्ष उमंग खरवार ने बताया कि 17 सितंबर को भंडारा और 18 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान अनूप जायसवाल, रोहित सोनी, आदर्श सोनी, सिप्पू गुप्ता और अमित सोनी मौजूद रहे। बाल स्पोर्टिंग क्लब लाठ नंबर दो की ओर से हिमालय पर विराजमान गणेश की झांकी तैयार की गई है। समिति अध्यक्ष नितेश सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी और 19 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर आयुष, शनि, रोहन, रोहित, किशन, ढोलू, गणेशु और भोली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में भी गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, अलीनगर में मां हंसवाहिनी मंडल की ओर से तीन दिवसीय गणेशोत्सव शुरू हुआ। सोमवार देर रात प्रतिमा स्थापना के बाद पूजा की गई। 15 सितंबर को शाम सात बजे विशेष पूजा, 16 सितंबर को भंडारा और प्रसाद वितरण होगा। 17 सितंबर को शाम शोभायात्रा निकाली जाएगी और रात आठ बजे विसर्जन किया जाएगा। टांडाकला में गणपति की पूजा में जुटे भक्त : टांडाकला। स्थानीय बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप क्षेत्रीय सार्वजनिक श्री गणेश पूजा समिति की ओर से बनाए गए पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।

पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने भी गणपति के दर्शन किए। समिति सदस्य सतीश मौर्य ने बताया कि आयोजन पांच दिवसीय होगा। इस दौरान निखिल सिंह, मोनू यादव, खालिद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed