{"_id":"5e31dc888ebc3e8d4063ab89","slug":"veted-chandauli-news-vns507797498","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीआरकेयू शाखा तीन में गहमा गहमी के बीच हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीआरकेयू शाखा तीन में गहमा गहमी के बीच हुआ मतदान
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा तीन के चुनाव के लिए दो दिवसीय मतदान की शुरूआत बुधवार को हुई। पहले दिन गहमा गहमी के बीच 675 मतदाताओं में छह बूथों पर 522 रेलकर्मियों ने मत का प्रयोग किया। बृहस्पतिवार को बचे हुए मतदाता मतदान करेंगे और 31 जनवरी को मतगणना के बाद विजेता पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा तीन के त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, शाखा सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष, केंद्रीय परिषद सदस्य, डेलीगेट टू टीजीएम पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसमें दो पैनल चुनाव में खड़ा है। इसमें एक पैनल का चुनाव चिह्न सीढ़ी और दूसरे पैनल का चुनाव चिह्न रेल का पहिया है। अध्यक्ष पद पर रेल का पहिया चुनाव चिह्न से सुभाष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए योगेन्द्र प्रसाद और शाखा सचिव पद के लिए एसपी सिन्हा के एक मात्र प्रत्याशी होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। बाकी पद के लिए दो दिवसीय मतदान के लिए छह बूथ बनाए गए हैं। इंजीनियरिंग विभाग, ट्रैफिक, गार्ड, डीआरएम आफिस, मेडिकल और चंदौली मझवार मोबाइल बूथ पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान किया गया। पर्यवेक्षक बालक राम, बीबी पासवान की देख रेख में पहले दिन गहमा गहमी के बीच मतदान हुआ। इसमें बूथ संख्या एक पर 186, बूथ संख्या दो पर 89, बूथ संख्या तीन पर 71, बूथ संख्या चार पर 48, बूथ संख्या पांच पर 96 और मोबाइल बूथ पर 32 सहित कुल 522 मत पड़े। चुनाव के लिए कुल 675 मतदाता हैं।
पीडीडीयू नगर। ईसीआरकेयू शाखा तीन के लिए पहले दिन हुए मतदान में धांधली की शिकायत मिली है। सीढी पैनल के हरेन्द्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि पर्यवेेक्षकों की मिली भगत से मतदाता सूची में हेर फेर की गई है। मतदान के दौरान ही 15 लोगों के नाम सूची में जोड़े गए हैं। यही नहीं चुनाव लड़ रहे राजेश कुुमार का मत दूसरे ने पहले ही डाल दिया। इसकी शिकायत जोनल अधिकारियों से की गई है।