फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vehicles were stuck in the jam at Padav intersection for three hours

Chandauli News: पड़ाव चौराहे पर लगे जाम में तीन घंटे तक फंसे रहे वाहन

Mon, 10 Feb 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Vehicles were stuck in the jam at Padav intersection for three hours
पड़ाव। प्रयागराज महाकुंभ जाने वालों का दबाव रेलवे स्टेशन पर ही नहीं बल्कि पड़ाव चौराहे पर भी पड़ा है। रविवार को दोपहर में एक बजे से शाम चार बजे तक पड़ाव चौराहे पर जाम लगा रहा। यहां 500 से ज्यादा वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन




प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद काफी संख्या में लोग वाराणसी बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां से अयोध्या सहित अन्य स्थानों के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। आवागमन के लिए पड़ाव चौराहा प्रमुख केंद्र है। चौराहे पर अचानक वाहनों की संख्या बढ़ जाने से जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। शुक्रवार को चौराहे पर चार घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं रविवार को दोपहर में अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से चौराहे पर फिर जाम लग गया। वाराणसी से पीडीडीयू नगर, पीडीडीयू नगर से वाराणसी, पड़ाव से रामनगर और सूजाबाद जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर करीब एक बजे लगा जाम शाम चार बजे के बाद खत्म हुआ। जाम खत्म कराने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed