{"_id":"6423388600a26f290e00ef74","slug":"vda-runs-bulldozer-on-ten-bigha-plotting-chandauli-news-c-20-1-127049-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वीडीए ने दस बीघे की प्लाटिंग पर चलाया बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वीडीए ने दस बीघे की प्लाटिंग पर चलाया बुल्डोजर
विज्ञापन
क्षेत्र के बखरा गांव के समीप लगभग दस बीघे की प्लाटिंग को मंगलवार की दोपहर वीडीए के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त करा दिया।
विकास वाराणसी विकास प्राधिकरण के अनुसचिव देवचंद राम ने बताया कि बिना लेआउट पास कराए करीब दस बीघे में अशीष पटेल नाम के प्लाटर की ओर से अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। इस मामले में वीडीए ने पहले नोटिस जारी किया। इसके बावजूद भी कार्य चलता रहा। मंलगवार को वीडीए की प्रवर्तन टीम ने पुलिस के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की । उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। लोगों ने कहा कि प्लाटर अवैध रूप से प्लाटिंग करते है। ग्राहक जमीन खरीद लेता है और जब भवन का निर्माण करता है तो उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सुपरवाइजर जेपी सिंह, छेदी राम, बसंत कुमार आदि मौजूद रहे।