फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   VDA demolished five bigha plotting

Chandauli News: वीडीए ने पांच बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त किया

Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
VDA demolished five bigha plotting
पीडीडीयू नगर। क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही प्लॉटिंग के विरुद्ध वीडीए की टीम ने शुक्रवार को करवत ग्राम सभा क्षेत्र में हुई पांच बीघे की प्लाटिंग को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध प्लाटरों में हड़कंप मचा रहा ।
विज्ञापन

नगर से सटे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खेती की जमीन पर अवैध तरीके से प्लाटिंग का धंधा खूब फल-फूल रहा है। वीडीए की टीम सूचना पर शुक्रवार की सुबह मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के करवत ग्राम सभा में पहुंची । टीम ने पुलिस की मौजूदगी में खेतों में बनी बाउंड्रीवाल को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते टीम ने जेसीबी मशीन से पांच बीघे की प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। वीडीए जोन पांच जोनल अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि करवत क्षेत्र में हुई पांच बीघा की प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया है। वहीं अवैध प्लाटरों के विरुद्ध मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाएगा। आगे भी अवैध प्लाटरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed